कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: सिराथू रोड स्थित अस्थायी बस अड्डे के पास बने नालों के ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। खुले और टूटे ढक्कनों के कारण खासकर पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से नालों के क्षतिग्रस्त ढक्कनों को जल्द ठीक कराने की बात कही है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...