कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर अस्थाई गोशाला म्योहर व रक्सराई का निरीक्षण किया। वहां गो-पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने नंदौली व रसूलपुर सोनी स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए बच्चों की सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। अस्थाई गोशाला म्योहर पहुंचे सीडीओ ने गाय को तिलक लगाया और माला पहनाकर पूजन करते हुए गुड़, चना व केले का प्रसाद खिलाया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर गोमाता के चरणों में श्रद्धा की माला और कान्हा के प्रिय कंदमूल (केला और गुड़) का भोग जीवन में प्रेम, समृद्धि और गोपाल का आशीर्वाद लेकर आए। इसके बाद उन्होंने गोशाला के बगल तिरंगा समूह द्वारा संचालित वर्मी कंपोस्ट पिट का निरीक्षण कर मौजूद समूह की महिलाओं को जरूरी...