कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: सरसवां ग्रामसभा में शनिवार को जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कल्लू करवरिया के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम करवरिया ने वृद्ध, असहाय और गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस दौरान आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने से उन्हें संबल मिलता है। कार्यक्रम में वृद्ध एवं असहाय महिलाओं ने साड़ी मिलने पर आयोजकों के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...