Kausambi News: अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: बारह रबीउल अव्वल त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को मंझनपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम राजकुमार मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी और सभासद शामिल हुए। बैठक में इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने त्योहार को लेकर पुलिस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने या खलल डालने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इंस्पेक्टर ने कहा कि त्योहार के दौरान अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने जुलूस में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजकों से पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.