कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य व महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर पश्चिमशरीरा इलाके में माहौल गरमा गया है। जातीय संघर्ष के आसार बन रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने क्रॉस एफआईआर लिखकर आग में घी डालने का काम कर दिया है। हालांकि, डीएसपी ने जांच के बाद ही किसी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस की कार्रवाई संकट मोचन दल के पदाधिकारी रोहित द्विवेदी का आरोप है कि पश्चिमशरीरा के सेंगरहा निवासी कुलदीप चौधरी पुत्र हरिमोहन चौधरी ने फेसबुक पर जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इससे खफा संगठन कार्यकर्ता बीते बुधवार शाम दर्जनों की संख्या में आरोपी के घर पहुंच गए थे। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकारते हुए माफी मांगी थी। माफी मंगवाए जाने का वीड...