Kausambi News: अफजलपुर सातों गांव में तहसीलदार ने लगाई चौपाल, शिकायतों का किया निस्तारण
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: अफजलपुर सातों गांव में शुक्रवार को तहसीलदार संजय कुमार दुबे ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव का भ्रमण कर राजस्व, विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.