कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में शनिवार रात एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। लापरवाह थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई। पुलिस कप्तान ने बीएनएस, बीएनएसएस सहित अन्य अधिनियमों के तहत दर्ज मुकदमों की प्रगति की समीक्षा की। नकबजनी, लूट, झपटमारी और गौवध जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए। अपराध रोकने के लिए गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व हिस्ट्रीशीटरों की सक्रिय चेकिंग करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर दिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, गश्त और चेकिंग बढ़...