कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को कैंप कार्यालय में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। लंबित प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस प्रकरणों, विवेचनाओं व जेडएफडी की स्थिति की जानकारी लेते हुए जरुरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नजर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण और निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल के थानों की नियमित समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों पर सतर्कता ...