कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के माता शीतला नगर स्थित मदारी की खाई में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में 12 अगस्त खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जेई शशि प्रकाश ने भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य बीम के तिरछे होने समेत कई कमियां मिलीं। जेई ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली। लोगों ने दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल और निर्माण मानकों की अनदेखी की शिकायत दोहराई। जेई ने मौके पर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जेई के निरीक्षण से लोगों ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण की उम्मीद जताई है। हालांकि सबस...