Kausambi News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी डीसीएम, चालक सुरक्षित
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के केसारी गांव के समीप शनिवार देर रात लगभग 11 बजे परचून का सामान लादकर जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। डीसीएम कानपुर से परचून का सामान लेकर मिर्जापुर जा रही थी। केसरी गांव के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गई। वाहन चालक की पहचान विजय कुमार पुत्र किशोरी लाल, निवासी कटरा कोतवाली मिर्जापुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस, एनएचएआई की टीम तथा सीसी टीम मौके पर पहुंच गई। सीसी टीम के प्रभारी अंशुमान मिश्रा ने राहत कार्य का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई कराई। इस दौरान कुछ घंटे के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.