कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: कहासुनी होने के बाद अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे अधेड़ को गंभीर चोटें आई। अधेड़ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सैनी कोतवाली के खोजवापुर गांव की किताबन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति सोटा को शनिवार को गांव के ही प्रमोद, विनोद, विक्रम और सुरेश ने मामूली बात पर कहासुनी होने पर घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर उसके पति को लाठी-डंडा से पीटा गया। इस दौरान धारदार हथियार से भी प्रहार किया गया। इससे गंभीर चोटें आई। शोर मचने पर जब गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दंपती ने अधेड़ को पीटकर किया घायल सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आ...