Kausambi News: अधेड़ की मौत के मामले में बुलेट चालक पर केस
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गंसरी (इब्राहिमपुर नौगीरा) निवासी आजाद अहमद (55) शुक्रवार की शाम साइकिल से सब्जी लेने मूरतगंज बाजार गए थे। लौटते वक्त मूरतगंज में ईदगाह के पास विपरीत दिशा से आए बुलेट सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की स्थानीय पीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के बेटे इमरान की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बुलेट समेत तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.