कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा निवासी रामबहादुर सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर की सुबह वह पत्नी की दवा कराने जिला अस्पताल गए थे। इसी दौरान सूने मकान में दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर 10 हजार रुपया नकद, पायल व मोबाइल फोन उठा ले गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का अनावरण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...