Kausambi News: अधिवक्ता की पिटाई के मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव निवासी तौफीक अहमद पेशे से अधिवक्ता हैं। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि चायल निवासी अब्दुल मजीद उर्फ इमरान अंसारी से उनका रुपयों का लेनदेन होता था। इसी को लेकर 29 जुलाई की दोपहर वह अपने साथी फैजान व मुवसिर हसन निवासी अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती के साथ घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई की। 71 हजार रुपया देने के बाद भी अभी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत आईजी अजय मिश्रा से की थी। उनके आदेश पर चरवा पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.