कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव निवासी राकेश मौर्य ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 की रात उसकी भैंस चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत आईजीआरएस पर भी की गई थी। जिसमें जांच अधिकारी उप निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने रिपोर्ट लगाई कि भैंस चोर पकड़े जा चुके हैं। चोरों ने चुराई गई भैंस बेच दी है। पीड़ित के मुताबिक, उसको अभी तक भैंस नहीं मिली है। साथ ही उसका मुकदमा भी नहीं कायम किया गया है। परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। सोमवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने बराती उर्फ आर्यन निवासी फतेहपुर बेला, गुड्डू निवासी तुर्तीपुर थाना करारी, दिलशाद व मो. फिरोज निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। कोतवाल विनीत सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...