कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव निवासी मनीष कोरी ने बताया कि 12 जून को सैनी के मलाक पिंजरी गांव के रहने वाले कुलदीप पाल ने उसे फोन किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा धमकी दी।मंझनपुर चौराहे पर मिलने पर भी उसने अभद्रता की। पीड़ित के मुताबिक, घटना की तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। रविवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया। इसकी जांच डीएसपी सिटी सौरभ सामंत करेंगे। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...