कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: जिला मुख्यालय के नेता नगर मोहल्ला में एक सर्राफा कारोबारी गेस्ट हाउस का निर्माण करा रहे थे। शहर के ही लोगों ने आपत्ति जताई थी कि कारोबारी तालाब की भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। एसडीएम राजकुमार मौर्य से लगातार शिकायत की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल को कार्रवाई का निर्देश दिया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को दी। शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार टीम लेकर मौके पर पहुंचे। नगर पालिका की जेसीबी भी मंगवा ली गई थी। निर्माण कार्य ध्वस्त कराने की कवायद चल रही थी। कारोबारी ने दावा किया कि उसने जमीन खरीदी है, जिसकी दाखिल खारिज हो चुकी है। इसको लेकर तमाम तरह के तर्क दिए गए। इस पर प्रशासन ने दो दिन की मोहलत देते हुए कारोबारी को चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण न...