कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: सदर तहसील क्षेत्र के टेंवा गांव में पट्टा मिलने के बाद पट्टेधारक को भूमि पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तहसील प्रशासन ने शनिवार को पट्टेधारक की भूमि से अवैध कब्जा हटवाते हुए पट्टेधारक को काबिज कराया गया। टेंवा निवासी कल्लू के नाम पट्टा हुआ था। पट्टा आवंटित होने के दौरान उसे संबंधित भूमि पर तहसील प्रशासन ने कब्जा दिलाया था। इसके बाद विपक्षी महेंद्र ने जबरन गोमती व टीनसेड आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया। पट्टेधारक भूमि पर कब्जा पाने के लिए तहसील का चक्कर काट रहा था। हाल ही में आए एसडीएम राज कुमार मौर्या के निर्देश पर नायब तहसीलदार ओम प्रकाश ने मौके पर जाकर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से पट्टे की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पट्टेधारक को कब्जा दिलवाते हु...