कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना पुलिस को चरवा के कृष्णा डोली गांव निवासी मन्नीलाल ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे को थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इलाज को अस्पताल ले जाते समय बेटे ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। दुर्घटनास्थल के समीप लोगों से पूछताछ कर अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। संदीपनघाट थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...