Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के तेरामिल गांव के समीप मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथ रहा उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव का 33 वर्षीय शिवप्रकाश पुत्र बाबूलाल व भोला पुत्र सोमनाथ मजदूरी करते थे। मंगलवार की सुबह दोनों एक ही बाइक से कहीं मजदूरी करने जा रहे थे। तेरामिल के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक छिटककर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान वाहन शिव प्रकाश को रौंदते हुए गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों व ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.