कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी दो दिन पहले संदिग्ध दशा में गायब हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह किसी अंजान युवक से फोन पर बातचीत किया करती थी। आरोप है कि वही युवक उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...