कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: आदर्श नगर पंचायत अजुहा में आयोजित रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने मुनि आगमन, ताड़का वध और फुलवारी लीला का मनमोहक मंचन किया। चित्रकूट धाम से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान मुनि आगमन की लीला में महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं और यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम तथा लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण मुनि के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई नगर पंचायत अजुहा की रामलीला ताड़का वध की लीला में महर्षि विश्व...