कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: आदर्श नगर पंचायत अजुहा में महर्षि वाल्मीकि जयंती भक्तिभाव के साथ मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा एवं अधिशासी अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने वार्ड दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ हुआ। महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके महान योगदान को याद किया गया। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सुंदरकांड पाठ के साथ मनाई गई महर्षि वाल्...