कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बुधवार सुबह पश्चिमशरीरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है।पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 26 जून को स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि सरायअकिल के बैर आमद करारी मजरा बसुहार निवासी नीरज पासी पुत्र कमल पासी ने बहला-फुसलाकर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया है। बरामद होने के बाद पीड़िता का बयान कराया गया तो उसने दुराचार की भी बात कही। इस आधार पर रेप व पॉक्सो की धारा बढ़ा दी गई। यह भी पढ़ें- Raebareli News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल बुधवार सुबह अभियुक्त को उसके गांव के समीप से ही गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्...