कटिहार, जुलाई 9 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर मुख्य बाजार में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से जिला परिषद मद से लगभग 57 लाख रुपये की लागत से बनाए गए ढक्कनयुक्त नाले की गुणवत्ता पर लोगों ने गंभीर सवाल खड़ा किया है। लगभग 900 मीटर लंबाई वाले इस नाले का निर्माण तो पूरा कर दिया गया। निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही ढक्कन क्षतिग्रस्त होकर नाला जर्जर हो गया। नाला क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों की शिकायतें लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण एक वर्ष में नाला बदाहली की स्थिति में पहुंच गया। स्थानीय निवासी गुड्डू भगत ने बताया कि 57 लाख रुपये की लागत से बना नाला एक साल भी नहीं चल पाया। राजद नेता मेराज आलम ने कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट च...