कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के अमीनाबाद टप्पू में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 लीटर देसी शराब बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने अमीनाबाद टप्पू में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान मौके से 50 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस को देखकर तस्कर जमादार मंडल फरार हो गया। फरार तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Purnia News: बाइक से पांच लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...