कटिहार, नवम्बर 28 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर मछली बीज उत्पादन की व्यवस्था विकसित करने के सरकारी प्रयासों को विभागीय अनदेखी से झटका लग रहा है। डंडखोरा प्रखंड की सोरिया पंचायत के महलबाड़ी स्थित सरकारी मछली हैचरी इसका उदाहरण है। करीब 45 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2009 में तैयार इस केंद्र में पिछले कई वर्षों से मछली बीज का उत्पादन बंद है। नतीजतन, आसपास के सैकड़ों मछली पालकों को गुणवत्तापूर्ण बीज के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सरकारी निवेश से तैयार आधारभूत संरचना उपयोग में नहीं आने से रोजगार और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की संभावनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। शुरुआत के बाद उम्मीदों पर लगा विराम

हैचरी का संचालन क्यों हुआ बंद लघु सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित इस हैचरी का उद्...