कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। अमदाबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए त्रिमुहानी गांव के पास से 36 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपित पुरुषोत्तम मंडल उर्फ पल्टू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंगाल से एक व्यक्ति बाइक पर शराब लेकर दुर्गापुर के रास्ते त्रिमुहानी गांव की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम को भेजा गया। इसी दौरान गांव के पास पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चेकपोस्ट से शराब व बाइक संग तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के चार कार्टून में कुल 36 ल...