कटिहार, अक्टूबर 29 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई पुलिस ने बुधवार की देर संध्या थाना क्षेत्र स्थित एक्शल्ला ग्राम से देशी चुलाई शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस संबंध में गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्ष बारसोई रंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की देर संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक्शल्ला ग्राम में एक व्यक्ति के द्वारा पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब लाकर अवैध रूप से बेचने का दुस्साहस किया जा रहा है। सूचना पर अमल करते हुए उसी समय एक पुलिस टीम गठित की गयीं। बताये गए निशानदेही के आधार पर एक्शल्ला ग्राम में काली मंदिर के समीप छापेमारी की गईं l छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस को आते देख एक नीले रंग की बैग को बगल की झाड़ी में फेंक कर भागने का प्रयास करने लगा। परन्तु पुलिस ने उस व्यक्ति को धर दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान न...