कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के निर्देश पर कटिहार में रंगकर्मियों और उभरते कलाकारों के लिए 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला 25 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, कटिहार में आयोजित होगी। इसमें जिले के इच्छुक कलाकार अभिनय, रंगमंच और नाट्य कला की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय ने इच्छुक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 24 अगस्त 2026 को अपराह्न 4 बजे तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र (प्रखंड/अंचल कार्यालय के सामने) में जमा किए जा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान कलाकारों को नाट्य कला के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण देने के साथ सेमिनार का भी आयोजन होगा, जिस...