कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर में साफ-सफाई व्यवस्था समुचित तरीके से शुरू नहीं हो पाई है। हलांकि शुक्रवार सुबह इक्का दुक्का सफाई कर्मचारी सड़कों पर सफाई कार्य करते दिखे। यह भी पढ़ें- Chapra News: छपरा नगर निगम समेत अन्य निकायों में हड़ताल खत्म, सफाई शुरूसमझौता वार्ता का आयोजन सरकार द्वारा नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों की मांग को लेकर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ समझौता वार्ता में समिति का गठन करने तथा शीघ्र ही मांग पूरा किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल से वापस लौटने की घोषणा की। मांग को बैठक में ही पूरा नहीं करने तथा इसके लिए समिति का गठन किए जाने को लेकर कई सफाई कर्मियों ने अक्रोश जताया। नगर न...