कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। सुधानी पुलिस ने गश्ती के दौरान 22.5 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार दास के रूप में हुई है। शीतलपुर गांव के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने बोरी में छिपाकर ले जाई जा रही शराब की खेप को बरामद किया। थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लायी जा रही है। सूचना मिलने पर संदेह के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई। बोरी की तलाशी लिए जाने पर शराब बरामद की गई। आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...