Katihar News: 21 लीटर देशी शराब के साथ एक विक्रेता गिरफ्तार
कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: फलका। एक संवाददाता फलका पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के फलका बाजार स्थित महादलित टोला में छापेमारी कर 21 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि सूचना मिली कि फलका बाजार स्थित महादलित टोला में शराब का बिक्री किया जा रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी की गई।इस दौरान कुणाल सहनी महादलित टोला फलका निवासी के घर 21 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ और मौके से शराब विक्रेता कुणाल सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.