कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कटिहार। शहर की दुर्गापूजा की समृद्ध परंपरा में मोहन बगान लेन की पूजा का अपना अलग रंग और पहचान है। हाई स्कूल पाड़ा स्थित मोहन बगान लेन दुर्गापूजा समिति की ओर से वर्ष 1958 से लगातार मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। छह दशक से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी बिना किसी तामझाम के उसी श्रद्धा, पारिवारिक माहौल और बंगाली संस्कृति के साथ आगे बढ़ रही है। इस पूजा की खासियत भव्य पंडाल या बाहरी चंदे की व्यवस्था नहीं, बल्कि घरेलू वातावरण में सामूहिक आस्था और परंपरा का निर्वहन है। सड़क पर बड़ा पंडाल बनाने के बजाय आवासीय परिसर अथवा फ्लैट के प्रांगण में ही पूजा का आयोजन किया जाता है। सुबह की पूजा से लेकर रात की आरती तक स्थानीय परिवारों की सहभागिता बनी रहती है। खासकर महिलाओं की भूमिका पूजा के विधि-विधान से लेकर भोग औ...