कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सेमापुर थाना पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पिपरिया टोली में छापेमारी कर 16 लीटर देशी शराब के साथ नारायण दास को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरिया टोली में अवैध रूप से देशी शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां से नारायण दास को 16 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शर...