कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में नशामुक्ति अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए जीविका दीदियां अब गांव-गांव जागरूकता की अलख जगाएंगी। अभियान के द्वितीय चरण में मंगलवार को बरारी, डंडखोरा, मनसाही, फलका, बारसोई, हसनगंज और कदवा प्रखंडों के 10 संकुल स्तरीय संघों के सभागार में विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रत्येक संकुल संघ से करीब 150 से 200 जीविका दीदियों ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए दीदियों को नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठकों में दीदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और उन्हें नशामुक्ति मित्र बनकर अपने गांव तथा पंचायत को नशे से मुक्त रखने की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया गया। इसके लिए ब्रह्माकुमारी बहनों की अलग...