कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा में अतिरिक्त मेगावाट बिजली की मांग होती है। मांग के अनुरूप आवंटन नहीं होने से पिछले वर्ष भी पूजा को लेकर चार मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की गई थी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वर्तमान में लोड के अनुरूप 150 मेगावाट बिजली मिल रही है। पर्याप्त बिजली का आवंटन होने के कारण अतिरिक्त बिजली की मांग नहीं की गई है। बताते चलें कि शहरी क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर भव्य व आकर्षक पंडाल बनता है। रोशनी और लाइटिंग को लेकर बिजली की खपत भी अधिक होती है। विभागीय अभियंता ने बताया कि अनुमान के मुताबिक पूजा पंडालों में खर्च होने वाली विद्युत उर्जा एक से डेढ़ मेगावाट की ही होगी। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: नवरात्र में शहर से गांव तक निर्बाध बिजली आपूर्त...