Katihar News: 15 अगस्त पर शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, स्कूलों को मिली अहम जिम्मेदारियां
कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और गरिमामय बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को समग्र शिक्षा कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के प्रत्येक कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए स्कूलों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके पूर्व जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में तैयारी को लेकर वृहद बैठक आहूत की गई थी। उसी के आलोक में बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद क्रमवार विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। माध्यमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.