कटिहार, नवम्बर 23 -- कटिहार में नई पीडीएस दुकानों का आवंटन Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: खाद्यान्न वितरण में सुगमता व जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर भीड़ कम करने को लेकर राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नए पीडीएस दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। जिले में 112 नया पीडीएस दुकान खोला जाना है। इसके लिए विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि 112 पीडीएस दुकानों के लिए करीब 1300 लोगों ने आवेदन किया है। विभाग द्वारा प्राप्त प्राप्त आवेदनों की जांच अंतिम चरण में है। स्क्रूटनी के बाद संबंधित आवेदकों को पीडीएस दुकान संचालित करने को लेकर आवंटित किया जाएगा। विभागीय जानकारी के मुताबिक बारसोई अनुमंडल में सबसे अधिक 50 नया पीडीएस दुकान खोला जाना है। सदर अनुमंडल में 47...