Katihar News: 10 कट्ठा में केला की खेती से आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे किसान दिलीप
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित टुपकिया गांव में बहन की सलाह ने भाई की खेती की दिशा ही बदल दी। परंपरागत खेती से अलग हटकर केले की व्यावसायिक खेती अपनाने वाले किसान दिलीप कुमार अब बेहतर आमदनी के साथ क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।
खेती की नई दिशा किसान दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी बहन रुदो देवी जब अपने मायके आई थीं, तब उन्होंने केले की खेती करने की सलाह दी। बहन की बात मानते हुए धमदाह से 10 रुपये प्रति पौधा की दर से केले के पौधे खरीदे और लगभग 10 कट्ठा जमीन में केले की खेती शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि खेती शुरू करने में करीब 30 से 40 हजार रुपये की शुरुआती लागत आई।
फसल की देखभाल और बाजार मूल्य दिलीप कुमार ने बताया कि पौधों की नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.