Katihar News: हिन्दुस्तान अभियान का असर-- मिलावटी मिठाइयों पर प्रशासन की छापेमारी
कटिहार, अक्टूबर 31 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। त्योहारों की मिठास में मिलावट का जहर घोलने वालों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ लगातार छह दिनों तक चलाए गए अभियान का असर शनिवार को जमीन पर दिखा। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर शहर में मिठाई दुकानों, कारखानों और गोदामों में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान छह प्रतिष्ठानों से खोया, पनीर, बर्फी, गुलाब जामुन और रंगीन मिठाइयों के नमूने जब्त कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, संदिग्ध रंग और मिलावटी खोया से तैयार करीब 45 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई गई। दो प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर खाद्य सुरक्षा मानकों और साफ-सफाई में सुधार के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बीच बाजार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.