कटिहार, अगस्त 11 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। पूर्णिया-नारायणपुर फोरलेन सड़क के राघोपुर चौक के पास हाईवा ट्रक के धक्के से एक सब्जी विक्रेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना सोमवार की शाम छह बजे के आसपास की है। मृतक की पहचान रघुनी चौक गांव के रहने मो मुकीम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को मरंगी चौक हाईवे के ओवर ब्रिज के पास रख कर सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित को आवश्यक मुआवजा के साथ न्याय दें। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सब्जी विक्रेता मो मुकीम सब्जी लेकर कुमारपुरी हाट जा रहा था कि राघोपुर चौक के पास सामने से आ रहे हाईवे ट्रक ने उसे जोरदार ...