Katihar News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली प्रभात फेरी
कटिहार, अगस्त 13 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। मुखिया अविनाश सिंह और सीओ अनुपम कुमारी के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। प्रभात फेरी पंचायत के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने ग्रामीणों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। सीओ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- कटिहार : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, गूंजे भारत माता के नारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.