कटिहार, जुलाई 14 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के बुद्धनगर गांव के समीप एनएच 31 सड़क पर बीते शनिवार को अज्ञात वाहन से सड़क हादसा में 50 वर्षीय बैजनाथ केवट की मौत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घण्टे तक सड़क जाम किया था। पुलिस गाड़ी के ड्राइवर के साथ भी गाली गलौज किया गया था। जिस कारण प्राणपुर थाना में 14 नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि बीते शनिवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गया था।इसी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 सड़क को जाम किया था। जाम स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा बेवजह हो हंगामा एवं पुलिस के साथ गाली गलौज, राहगीरों को परेशान करने वालों को चिन्हित कर मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है。 यह भी ...