Katihar News: स्थापना दिवस पर रंगों से सजेगा कटिहार, तीन दिनों तक सीखेंगे चित्रकारी के गुर
कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्थापना दिवस-2026 इस बार कला और रचनात्मकता के रंगों से भी सराबोर होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, कटिहार में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि कार्यशाला पूरी तरह निःशुल्क होगी। इसमें सरकारी व निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और चित्रकला प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ चित्रकला में रुचि रखने वाले अभिभावक भी भाग ले सकेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली कार्यशाला में प्रतिभागियों को हर दिन अलग-अलग विषयों पर आकर्षक कलाकृतियां तैयार करने के गुर सिखाए जाएंगे। प्रतिदिन महज तीन घंटे की कक्षा में प्रतिभागियों को चित्रकारी की विभिन्न बारीकियों से रूबरू कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.