Katihar News: स्थानांतरण से पहले शिक्षकों को मिला आखिरी मौका
कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार समेत सूबे में शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया तेज होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों के प्रोफाइल को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। कटिहार सहित सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को 28 अगस्त तक शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेट कराने का निर्देश दिया गया है। सनद रहे कि प्रोफाइल में दर्ज छोटी-सी त्रुटि भी समायोजन, समानुपातीकरण और स्थानांतरण की प्रक्रिया में बाधा बन सकती है। इसलिए शिक्षकों को स्वयं अपना प्रोफाइल जांचने और गलती मिलने पर तत्काल सुधार कराने की सलाह दी गई है。
स्थानांतरण प्रक्रिया से पहले अंतिम मौका शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार मई में भी प्रोफाइल सुधारने का अवसर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.