कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार के बारसोई से स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि एसडीपीओ के साथ कार्य करने का अनुभव अच्छा रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया और पुलिस प्रशासन तथा आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास किया। उन्होंने स्थानांतरित एसडीपीओ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्थानांतरित एसडीपीओ ने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सबों का आभार जताया। इस अवसर पर निबंधन पदाधिकारी कृष्णमोहन जायसवाल, डीसीएलआर मंकेश्वर कुमार, अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार क...