कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैसदीरा में देर रात अज्ञात चोरों ने रसोईघर का हैंडल लॉक तोड़कर गैस सिलेंडर सहित कई सामान चोरी कर लिया।घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।

घटना का विवरण विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए हैं।प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह ने बरारी थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।उन्होंने बताया कि रसोईघर से दो भरे गैस सिलेंडर दो बाल्टी एक तसला 20 थालियां एक बड़ी हांडी समेत अन्य रसोई सामग्री गायब है।चोरी से विद्यालय को आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह और एमडीएम प्रभारी को भी दे दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल विद्यालय में सु...