कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को गतिविधि आधारित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (परियोजना आधारित शिक्षण) के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। अक्टूबर माह के निर्धारित एमआईपी 4.6 को महीने के अंत तक सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रखंड स्तर पर भी होगी कार्यशाला

प्रखंड स्तर पर बैठकें आयोजित करने का निर्देश कार्यशाला की...