कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। अब अपनी समस्या लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचने वाले आम लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत कटिहार में अधिकारियों की आम लोगों के प्रति जवाबदेही तय की गई है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निर्देश दिया है कि हर सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 69 से अधिक परिवादकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। लोगों ने भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, अतिक्रमण, कल्याण, बैंकिंग, आपूर्ति, स्वास्थ्य, नगर निकाय, पंचायती राज और बिजली सम...